आप 29 कमल मोदी जी की झोली में डालिए, हम देश और प्रदेश को विकसित बनाएंगे – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

खजुराहो:- केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने खजुराहो में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ समितियों के 23000 कार्यकर्ताओं को संबोधितको संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भाईयो और बहनों बीते दस सालों में मोदी जी ने देश में ढेरों बदलाव किए हैं। ये दस साल भारत के विकास के, भारत के 60 करोड़ गरीबों के कल्याण के, देश को आतंकवाद से मुक्त कराने के, महिला शक्ति को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देकर सम्मान देने के हैं। इन्हीं दस सालों में भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा और शिवशक्ति पाइंट पर तिरंगा फहराया। लेकिन आने वाला चुनाव भारत को महान बनाने का चुनाव है। भारत को महाशक्ति बनाने का चुनाव है। आने वाला चुनाव भारत को दुनिया में तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। मैं आज एक बार फिर मध्यप्रदेश की जनता के सामने झोली लेकर आया हूं और अपील करता हूं, आप इस बार 29 सीटों के कमल मोदी जी की झोली में डाल दीजिए, हम मध्यप्रदेश और भारत को पूर्ण विकसित बनाएंगे। यह बात कही। सम्मेलन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। श्री अमित शाह जी ने पार्टी नेताओं के साथ मंतगेश्वर मंदिर में भगवान शिवजी के दर्शन किए।

मोदी सरकार ने बदला गरीबों का जीवन
श्री शाह ने कहा कि हमने कहा था कि हम गरीबों के कल्याण के लिए काम करेंगे। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को समर्पित रहेगी। हमने 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों को प्रतिमाह, प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम किया। 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर माता और बहनों को सम्मान करने का काम किया। चार करोड़ लोगों को घर दिया, 10 करोड़ माताओं को गैस का सिलेंडर दिया, 14 करोड़ परिवारों को नल से जल और 11 करोड़ किसानों को 6 हजार रूपए प्रति वर्ष देने का काम किया। हमारी सरकार 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है।

कांग्रेस ने मैदान छोड़ा, प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपाः डॉ. मोहन यादव
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी जिस भाव से काम को हाथ में लेते हैं, उसी अंदाज से उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं। उन्होंने असंभव कार्य को भी अपनी कार्य दक्षता से सफल किया है। श्री अमित शाह जी के खजुराहो आगमन की धमक से ही कांग्रेस पार्टी ने खजुराहो लोकसभा का मैदान छोड़ दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे प्रदेश में यही हश्र होने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में एक विशिष्ट पहचान बनी है। कांग्रेस के शासनकाल में देश में दंगे होते थे। लेकिन अब देश में आतंकवाद और दंगे की घटनाएं समाप्त हो गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, उसके बाद से देश में पूरी तरह से शांति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछली बार खजुराहो लोकसभा करीब पांच लाख से हारी थी, उसके ठिकाने नहीं लगे थे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा खजुराहो ही नहीं, प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और देश में श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपाः प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा की आठ में से छह सीटें भाजपा को मिली थीं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति से 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत के साथ खजुराहो लोकसभा की सभी आठ विधानसभा सीटें जीती हैं। श्री शाह ने कहा कि आज खजुराहो में बूथ समिति सम्मेलन से मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है और श्री शाह की कुशल रणनीति से भाजपा प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बुंदेलखंड को कई सौगातें मिली हैं। खजुराहो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आईकॉनिक सिटी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने खजुराहो को विश्व का सबसे आधुनिकतम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और दो-दो पायलट ट्रेंनिंग सेंटर की सैगात दी है। बुंदेलखंड अब न गरीब रहेगा और न ही सूखा, क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने 44605 करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का मंत्र दिया है। आधुनिक राजनीति के चाणक्य व कुशल रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ हर बूथ पर दस प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेकर भाजपा कार्यकर्ता चुनाव मैदान में जुटे जाएं। भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 29 लोकसभा सीटों के साथ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सभी 2293 बूथों पर जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, सागर क्लस्टर प्रभारी एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सतना महापौर श्री योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक श्री सदानंद गौतम, सह संयोजक श्री पीतांबर टोपनानी, श्री उमेश शुक्ला, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, जिला प्रभारी श्री संजय साहू, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह, श्री रामबिहारी चौरसिया, श्री दीपक सोनी, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, श्री संजय पाठक, श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, श्री राजेश वर्मा, श्री प्रहलाद लोधी, श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, श्रीमती मीनाराजे परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेढ़ा, श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, श्री अरुण कुमार अवस्थी सहित खजुराहो लोकसभा के 2293 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Nice
Nice