ईरान की धमकी या अपनों का विरोध… 5 कारण, जिन्होंने ट्रंप को होर्मुज खोलने पर कर दिया मजबूर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह दुनिया के लिए होर्मुज को खोलने जा रहे हैं. उन्होंने ईरान के साथ युद्ध भी जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं.

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर ज्यादा न सही, लेकिन थोड़े तो नरम पड़ने ही लगे हैं. पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में पीस टॉक फेल होने के बाद ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी करने का ऐलान कर दिया था. अमेरिकी सेना ने होर्मुज की नाकाबंदी भी कर दी थी और धमकी दी थी कि ईरान को टोल देने वाले जहाजों को यहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा. लेकिन अब ट्रंप का कहना है कि वह चीन और पूरी दुनिया के लिए होर्मुज को फिर से खोल रहे हैं.

ट्रंप का दावा है कि चीन और अमेरिका मिलकर काम कर रहे हैं और वह इस बात से खुश है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को खोल रहे हैं. 

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘चीन इस बात से खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं. मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और पूरी दुनिया के लिए भी. ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी.’

इतना ही नहीं, फॉक्स बिजनेस के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने जंग खत्म होने का इशारा भी किया. उन्होंने कहा कि होर्मुज खुल रहा है और जहाज वापस आ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. ईरान युद्ध को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है.’ लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझे लगता है कि युद्ध खत्म होने के बहुत करीब है और अमेरिका ईरान के साथ एक बड़ा समझौता कर सकता है.’

One thought on “ईरान की धमकी या अपनों का विरोध… 5 कारण, जिन्होंने ट्रंप को होर्मुज खोलने पर कर दिया मजबूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📞