भोपाल के 15 इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती ; दुर्गा चौक, बुधवारा, इतवारा, में भी असर


भोपाल- राजधानी भोपाल में रविवार को 15 से अधिक इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी लाइन मेंटेनेंस करेगी। इसलिए सप्लाई बंद रखी जाएगी। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले से ही निपटा लें।

जिन इलाकों में असर पड़ेगा, उनमें बुधवारा, इतवारा, हिनोतिया आलम, गायत्री विहार समेत कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

सुबह 9 से शाम 4 बजे तक दुर्गा चौक, हाथी खाना, मछली मार्केट, छत्रपति चौराहा, बुधवारा, इतवारा एवं आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हिनोतिया आलम एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक अंबर कॉम्पलेक्स एवं आसपास के क्षेत्र।
दोपहर 12 से 2 बजे तक रामेश्वरम्, यशोदा गार्डन, गायत्री विहार, इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास के इलाके।
दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक बागली, क्रस्टल ग्रीन एवं आसपास।

2 thoughts on “भोपाल के 15 इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती ; दुर्गा चौक, बुधवारा, इतवारा, में भी असर

Leave a Reply to Jason Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *