मशहूर अरबपति और मीडिया मुगल के नाम से पहचाने जाने वाले रूपर्ट मर्डोक एक बार फिर से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. रूपर्ट मर्डोक मॉस्को की रहने वाली 67 वर्ष की एलेना झुकोवा वह एक सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी है. जिसके साथ मर्डोक ने गर्मियों में डेटिंग शुरू की थी से शादी करने वाले हैं. मर्डोक 92 साल की उम्र में 5वीं बार शादी करने जा रहे हैं. यह विवाह मर्डोक के कैलिफोर्निया स्थित बागान में होगा. मर्डोक ने हाल ही में फॉक्स और न्यूज कॉर्प के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था.
हो चुकी है सगाई, अब शादी की तैयारियां जारी
रूपर्ट मर्डोक के प्रवक्ता ने बताया कि एलेना झुकोवा से सगाई हो चुकी है. अब शादी की तैयारियां की जा रही हैं. एलेना झुकोवा मॉलिक्युलर बायोलॉजिस्ट के पद से रिटायर हो चुकी हैं. इन दोनों की मुलाकातें पिछली गर्मियों से ही जारी थीं. इनकी मुलाकात रूपर्ट मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग ने करवाई थी.
