प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने एनजीओ की महिला प्रतिनिधियों और इंदिरा फेलोशिप की महिला प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की !

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली एनजीओ की महिला प्रतिनिधियों और इंदिरा फेलोशिप की महिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाज में महिलाओं की आधी आबादी और संगठन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी पर चर्चा की।


श्री पटवारी ने कहा कांग्रेस की विचारधारा और संगठन में जनसंख्या अनुपात के आधार पर महिलाओं की आधी आबादी की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के लिए महिला कांग्रेस के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जायें। चुनाव लड़ने की इच्छुक महिला प्रतिनिधियों को महिलाओं के साथ कैसे अपनी पकड़ बनाना है इस पर विचार गोष्ठी की जाये, ताकि राजनैतिक क्षेत्र में अपना जनाधार और वर्चस्व बना सकें। एनजीओ एवं विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले महिलाओं के समूहों के साथ मिलकर संगठन की गतिविधियों और संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं को प्रेरित कर उन्हें जोड़ने का काम किया जाये।
श्री पटवारी ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज को नई दिशा दिखाने वाली महिलाओं के साथ हर वर्ग की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी संगठन में उचित सम्मान मिले इस पर कार्ययोजना तैयार की जाये। महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा के प्रति वातावरण निर्मित किया जाये, राजनैतिक क्षेत्र में जोड़कर उन्हें सक्षम बनाया जाये। यदि संगठन मजबूत होगा तो महिलाएं भी संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। महिला नेत्रियों के साथ समन्वय बनाकर कर नये कार्यक्रम तैयार कर उन्हें धरातल पर लाकर निचले तबके तक की महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जाये। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जाये, जिससे महिलाएं अधिक संख्या में जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम कर सकें।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं को जोड़ने और संगठन की मजबूती के लिए पुरजोर कदम उठाती आ रही है। हमारा प्रयास है कि संगठन के माध्यम से युवतियों को जोड़ने प्रियदर्शिनी जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाये, ताकि संगठन को और अधिक ताकत और ऊर्जा मिल सके।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह सहित महिला कांग्रेस की नेत्रियां श्रीमती कविता पांडे, श्रीमती किरण अहिरवार, श्रीमती प्रतिभा रघुवंशी, श्रीमती रश्मि पटेल, श्रीमी रेखा चौधरी सहित अन्य महिला नेत्रियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिला नेत्रियां रोशनी यादव, जयश्री हरिकरण, मेघा परमार, माया त्रिवेदी, आरिफा खान, राजलक्ष्मी नायक, रीना बोरासी, संध्या कुशवाहा, प्रतिभा विक्टर, राशिदा मुस्तफा, अनुराधा सिंह, ममता सिकरवार सहित बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों एवं इंदिरा फेलोशिप की प्रतिनिधि बैठक में मौजूद थीं।

2 thoughts on “प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने एनजीओ की महिला प्रतिनिधियों और इंदिरा फेलोशिप की महिला प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की !

Leave a Reply to P. Marian Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *