निमाड़ महासंघ एवं रेवा परिवार के प्रयासो से आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर संपन्न !

नांद्रा / निमाड़ –नांद्रा क्लस्टर में पूर्व में आयोजित मोतियाबिंद शिविर में नांद्रा ग्राम और आसपास के गांवों के कई मरीज ऐसे चिन्हित हुए थे जिनके मोतियाबिंद ऑपरेशन होने लायक नही थे जिसके चलते शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से नांद्रा,गढ़ी,चौगावां, पथराड,और देवपिप्ल्या के सर्वसमाज के 71 पीड़ितों का परीक्षण किया गया जिनमे से 26 लोगो को मोतियाबिंद पाया गया और 20 मोतियाबिंद ग्रस्त मरीजों को शंकरा आई सेंटर इंदौर ऑपरेशन के लिए भेजा ।
निमाड़ महासंघ एवं रेवा परिवार संयोजक एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा मप्र कृष्णकांत रोकड़े के अनुसार उनके द्वारा समाज हित हेतु पांच संकल्प लिये गये हैं

स्वस्थ्य, शिक्षित ,स्वच्छ, स्वावलंबी और समृद्ध निमाड़ क्षेत्र –
के तहत प्रथम संकल्प स्वस्थ्य निमाड़ जिसमे सब निरोगी हो की पूर्ति हेतु महेश्वर विधान सभा क्षेत्र के गांवों को क्लस्टर का स्वरूप दे कर किसी भी एक बड़े गांव को केंद्र बना कर आसपास के चार छह गावों में सामाज सेवा करने वाले निमाड़ महासंघ और रेवा परिवार के सदस्यों का समूह ग्रामीणजनो की पहचान करके उन्हें परीक्षण शिविर तक लाते है और जिनको भी मोतियाबिंद की परेशानी से ग्रस्त होना पाया जाता है उन्हे प्राइवेट मोटर वाहन से अस्पताल तक ले जाने की उनके आवास,भोजन ,ऑपरेशन,चश्मा,दवाई आदि के पश्चात शिविर स्थल तक वापसी छोड़ने तक की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है।
नांद्रा क्लस्टर में दोबारा आयोजित मोतियाबिंद शिविर में पूर्व मे रह गये उन मरीजों को जो उस समय ग्राम और आसपास के गांवों के कई मरीज ऐसे चिन्हित हुए थे जिनके मोतियाबिंद ऑपरेशन होने लायक नही थे उन्हीं शेष मरीजो के ऑपरेशन हेतु ग्राम के प्रबुद्धजनों मुकेश भाई सरपंच,शिवशंकर रोकड़े , नरेंद्र भाई दरबार,डा रमेशचंद्र राठौड़,उपसरपंच जगन्नाथ पाटीदार,भगवान भाई पाटीदार चरक, प्रवीण वर्मा ,देवेंद्र कटारिया,जगदीश मालक,डा धर्मेंद्र पाटीदार,डालूराम आर्य के अथक प्रयास से
पुनः शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से नांद्रा,गढ़ी,चौगावां, पथराड,और देवपिप्ल्या के सर्वसमाज के पीड़ितों का परीक्षण किया गया जिनमे से 26 लोगो को मोतियाबिंद पाया गया और 20 मोतियाबिंद ग्रस्त मरीजों को शंकरा आई सेंटर इंदौर ऑपरेशन के लिए भेजा ।
शंकरा हॉस्पिटल के प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में कॉर्निया ट्रांसप्लांट भी किया जाता हैं। मेडिकल केंम्प के आयोजन में मेडिकल ऑफिसर डा वंदना सोनी, राम बाबू पंडोरिया ,प्रमिला मंसारे, कड़वा गांगले व समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
आगामी शिविर 7 मार्च को करही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया है ।

2 thoughts on “निमाड़ महासंघ एवं रेवा परिवार के प्रयासो से आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर संपन्न !

Leave a Reply to Jason Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *