नहीं रही दंगल की छोटी बबीता फोगाट, 19 साल की उम्र में दुनिया का कहा अलविदा

मुंबई:- मनोरंजन जगत से आए दिन बुरी खबरें सामने आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री ने एक और सितारे को खो दिया है। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म श्दंगलश् में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 19 साल की सुहानी भटनागर पिछले कुछ समय से बीमार थीं, उन्होंने आज एम्स में अंतिम सांस ली।


खबरों की मानें तो कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उनको जो दवाएं दी जा रही थी उसका रिएक्शन हो गया था। इसके चलते उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा था। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
सुहानी के निधन की खबर सुन हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के माता-पिता इस सदमे को बर्दाशत नहीं कर पा रहे हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सुहानी परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती थी, उनका अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा। याद हो कि सुहानी ने आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया
फिल्म के गाने ‘बापू सेहत के लिए हानिकारक’ में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को खूब पसंद किया गया था। उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। सुहानी ने इस फिल्म के अलावा कई सारे विज्ञपन भी किए थे।आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं।’

2 thoughts on “नहीं रही दंगल की छोटी बबीता फोगाट, 19 साल की उम्र में दुनिया का कहा अलविदा

Leave a Reply to Adna Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *