थाना कोलार रोड पुलिस ने 27 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफतार!

भोपाल:- थाना कोलार रोड पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुऐ 27 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 10400 रूपये बताई गई है के साथ आरोपी को गिरफतार किया है !
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 04/03/2024 को थाना कोलार रोड भोपाल ने एक व्यक्ति रामप्रसाद जो कि ग्राम सुरैया नगर मे पान की गुमठी के पास अबैध शराब रखे बेचने की फिराक मे खडा था । पुलिस टीम द्वारा ग्राम सुरैया नगर पान की गुमठी के पास पहुंचकर समक्ष गवाहन घेराबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार संदेही व्यक्ति को पकडा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामप्रसाद पाल पिता स्व. टंडा पाल उम्र 55 साल निवासी ग्राम झुकर जोगी थाना लटेरी जिला विदिशा का होना बताया जिसके पास 03 खाकी रंग के कागज के खोके व 1 भरा हुआ थैला पाया गया जिन्हे चेक करने पर कागज एक खोके मे 50 नग सफेद देशी मदिरा शराब शीलबंद कुल 09 लीटर , दुसरे खोके मे 49 नग सफेद देशी मदिरा शराब शीलबंद कुल 8.82 लीटर तथा तीसरे खोके मे 31 नग सुपर मास्टर अंग्रेजी शराब के क्वार्टर शीलबंद कुल 5.58 लीटर एवं एक थैले मे 05 नग बीयर कुल 3.25 लीटर की सीलबंद पाई गई ।

उक्त शराब कब्जे मे रखने का अनुज्ञापत्र मांगने पर नही होना बताया जो उक्त अवैध शराब कीमती करीबन 10400/- रूपये समक्ष गवाहनो के आरोपी रामप्रसाद पाल के कब्जे से विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से से आरोपी रामप्रसाद पाल पिता स्व. टंडा पाल उम्र 55 साल निवासी ग्राम झुकर जोगी थाना लटेरी जिला विदिशा के विरूद्ध अप.क्रमांक 173/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, सउनि कमलेन्द्र चौबे , प्रआर शैलेन्द्र आनंद ,प्रआर बृजकिशोर जादौन, प्रआर नवीन त्रिपाठी, , आर ब्रिजेन्द्र की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।

One thought on “थाना कोलार रोड पुलिस ने 27 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफतार!

Leave a Reply to Robert Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *