कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट भोपाल द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया !

कैट के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कैट द्वारा आयोजित बैठक को विषय फूड सेफ्टी स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया रहा,

भोपाल:- कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) भोपाल इकाई ने हिंदी भवन स्थिति कार्यालय में संस्था के सदस्य व्यापारी साथियों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया कैट के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कैट द्वारा आयोजित बैठक को विषय फूड सेफ्टी स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया रहा,
बैठक में व्यापारियों पर सरकारी अधिकारीयों द्वारा की जाने वाली कार्यावाहीयों में जिसमें सैंपल लेने आ रही टीम द्वारा अनैतिक तरीका अपनाने के विषय सामने आए, वहीँ कुछ व्यापारिक साथियों ने बताया की सैंपल लेने के बाद उनका नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित हो जाता है जिससे उनके व्यापार को नुक्सान पहुँचता है. जैसी गंभीर विषयों पर चर्चा की गई साथ ही बैठक में ये भी निर्णय लिया गया की जल्द सम्बंधित विषय में उच्च अधिकारीयों को ज्ञापन दिया जाएगा!
इस बैठक में प्रमुख रूप से सुनील जैन ५०१ जी, संदीप गोधा जी, दीपक जी, ऋषि माहेश्वरी जी, रमाकांत तिवारी जी, अशोक जैन जी, जयपाल केशवानी जी, सखावन राय जी सहित कई व्यापारी साथी उपस्थित रहे!

One thought on “कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट भोपाल द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया !

Leave a Reply to Adna Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *