कुलदीप शुक्ला को पीएचडी की मानद उपाधि !

द सन ऑब्जर्वर न्यूज़:-
भोपाल: मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह और मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मानसरोवर डेंटल कॉलेज और श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक रिसर्च एंड मेडिसिन की ग्रेजुएशन डे सेरेमनी पर देश की नामचीन हस्तियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ओएसडी कुलदीप शुक्ला को पीएचडी की मानद उपाधि से विभूषित किया गया है। इस गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, रामेश्वर शर्मा, डॉ. अशोक वाष्र्णेय, और डॉ. भरत शरण सिंह सहित मान सरोवर की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, मुख्य कार्यकारी निदेशक गौरव तिवारी, प्रति कुलाधिपति डॉ. अरुण कुमार पांडेय और कुल गुरु डॉ. ए. एस. यादव ने कुलदीप शुक्ला को पीएचडी की मानद उपाधि से विभूषित किया। कुलदीप शुक्ला की इस सफलता पर विभागीय अधिकारियों, ईष्ट मित्रों, परिवारजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *