महिलाओं-बच्चियों पर बढ़ते अपराध, शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व शराबखोरी-नशाखोरी-अश्लीलता-अपसंस्कृति के खिलाफ छात्र संगठन एआईडीएसओ ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध प्रकट किया !

भोपाल:- 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छात्र संगठन एआईडीएसओ के द्वारा आज स्थानीय प्रभात चौराहे पर महिलाओं-बच्चियों पर बढ़ते अपराध, शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व शराबखोरी-नशाखोरी-अश्लीलता-अपसंस्कृति के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमे शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। मानव श्रृंखला को संबोधित करते हुए छात्र संगठन एआईडीएसओ की राज्य सचिव मंडल की सदस्य शोभना श्रीवास्तव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की मुक्ति के संघर्ष का इतिहास है। तमाम तरह की बाधाओं से लड़कर, अपना खून बहाकर महिलाओं ने समाज मे बराबरी के जितने भी अधिकार प्राप्त किए है यह दिन उस संघर्ष को याद करने का दिन है। लेकिन हम यह महसूस करते हैं कि वर्तमान समय मे एक और लड़ाई , महिला सुरक्षा की लड़ाई है। आज समाज मे छोटी बच्चियों से लेकर, वृद्ध महिलाओं तक कोई भी सुरक्षित नही है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस कोई भी जगह हो महिलाओं को तमाम हमले झेलने पड़ रहे हैं। स्कूल-कॉलेज के कैम्पस तक छात्राओं के लिए असुरिक्षत हो गए हैं।
छात्र संगठन एआईडीएसओ 8 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतिवाद दिवस के रूप में मना रहा है। महिला अस्मिता की सुरक्षा के संकल्प के साथ इसे मनाया जाना आज वक़्त की जरूरत है। शराबखोरी-नशाखोरी, अश्लीलता, पोर्न साइट्स को बढ़ावा देकर समाज के माहौल को विकृत किया जा रहा है। जिससे समाज में युवाओं के मन में यौन हिंसा ही पल-बढ़ रही है। अपने राजनैतिक फायदों के लिए सरकारे अपराधियो को संरक्षण दे रही हैं। ऐसे हालातो में इन सवालों को उठाया जाना लाज़िम है। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बात रखी। कार्यक्रम का संचालन एआईडीएसओ की भोपाल जिला संयोजक सोनम शर्मा ने किया।

Keep it up