फोटो को चुटकियों में बना सकता है वीडियो, ओपन एआई को टक्कर देने के लिए अलीबाबा ने तैयार किया ये खास……..?

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लगातार बदलाव को देखते हुऐ चाइनीज कंपनी अलीबाबा ने बाजार में एक खास वीडियो माडल उतारा है इस मॉडल की खास बात यह है कि यह एक ऑडियो संचालित पोर्ट्रेट वीडियो बनाने में एक्सपर्ट है ! बाजार में प्रचलित ओपन एआई के सोरा मॉडल को टक्कर देने के लिए चाइनीज कंपनी अलीबाबा ने एक नया वीडियो एआई मॉडल इएमओ पेश किया है.चाइनीज कंपनी अलीबाबा का ईएमओ वीडियो मॉडल ओपन एआई के सोरा से मिलता-जुलता है. ईएमओ को इमोट पोर्ट्रेट अलाइव के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो कि एक फोटो और ऑडियो फाइल से शॉर्ट वीडियो बनाने का काम करता है. इस वीडियो की अधिकतम लंबाई 1 मिनट 30 सेकंड की है, जिसमें पोर्ट्रेट गा भी सकते हैं, बोल भी सकते हैं और इधर से उधर मूव भी कर सकते हैं.

उदाहरण के तौर पर देखें तोEMO की सहायता से लिओनार्दाे दा विंची की फेमस पेंटिंग मोनालिसा भी बात कर सकती है. इतना ही नहीं मोनालिसा गाना भी गा सकती है, इधर-उधर देख भी सकती है. ईएमओ कैसे करता है काम?ईएमओ का एक बेस्ट पार्ट है कि यह फोटो में मौजूद शख्स के फेशियल एक्सप्रेशन्स को बदल सकता है. इतना ही नहीं उसके होंठों को रियल ऑडियो के साथ सिंक कर सकता है, जिससे लगता है कि वाकई यह एक रियल वीडियो है. यह प्रयोग फोटोग्राफ, पेंटिंग, एनीमे-शैली कार्टून सभी के साथ किया जा सकता है.OPEN AI के सोरा मॉडल की बात करें तो यह टेक्स्ट के अनुसार ही पूरी वीडियो तैयार कर देता है. यह टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से HD वीडियो तैयार कर सकता है. हालांकि इसका एक्सेस अभी सबके लिए नहीं है. कंपनी ने इसे रिसर्च फील्ड में काम करने वाले कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया है. इसको लेकर OPEN AI के CEO सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए बताया था कि यह कैसे काम करता है. अलीबाबा के फोटो से बने वीडियो की अधिकतम लंबाई 1 मिनट 30 सेकंड की है, जिसमें पोर्ट्रेट गा भी सकते हैं, बोल भी सकते हैं और इधर से उधर मूव भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *