बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्याे के चलते इन इलाकों में रहेगी 3 से 7 घंटे की बिजली कटौती ,कई ईलाकोें में पानी की सप्लाई भी रहेगी बाधित !

भोपाल – राजधानी भोपाल के 35 से अधिक इलाकों में कल यानी, शुक्रवार को 3 से 7 घंटे तक बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के चलते बिजली सपलाई प्रभावित रहेगी । यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। जिसके चलते इन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी, उनमें बाग सेवनिया, दानिशकुंज, कान्हाकुंज, कोलुआ गांव, ग्रीन वैली, ऋषिपुरम जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं

इन इलाकों में पड़ेगा असर

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्मला देवी गेट, नयापुरा, राजहर्ष मार्केट, दानिश हिल्स व्यू 4, कान्हा कुंज, दशहरा मैदान, आशीर्वाद कॉलोनी, गोल्डन हाइट्स, बंजारी बस्ती, सागर एन्क्लेव, फाइन कैंपस, हरे-कृष्णा होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, दानिश कुंज डीके 1-2 समेत आसपास के इलाके।
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक स्टॉर कॉलोनी, बागसेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी नगर, आदि परिसर, शंकराचार्य नगर एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पूर्वांचल फेस-1, ऋषिपुरम्, वैभव विहार एवं आसपास के इलाके।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ग्रीन वैली, कोलुआ गांव, एमएल हाइट्स, महौली एवं आसपास के इलाके।
दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक रामेश्वरम्, यशोदा गार्डन, गायत्री विहार एवं आसपास। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *