भारतीय नौसेना ने गुजरात तट के पास समुद्र के बीच नाव से चरस, मेथ, मॉर्फिन सहित 3,300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त !

नई दिल्ली:- भारतिय नौसेना और NCB के द्वारा किये गये संयुक्त अभियान में विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास अरब सागर में ऑपरेशन चलाया गया जिसके चलते नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गुजरात तट के पास बीच समुद्रसे एक नौका मे अब तक की सबसे ज्यादा मात्रा मेे 3,300 किलोग्राम के मादक पदार्थो को जब्त किया है अधिकारीयों के अनुसार इन मादक पदार्थाे की में जब्त किए गए मादक पदार्थों की सबसे बड़ी मात्रा है ! पकड़े गये मादक पदार्थो में 3,089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन शामिल हैं। इस मामले में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ एक ढो को पकड़ा है !
अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को पकड़े जाने के बाद ढो और चालक दल के सदस्यों को नौसेना द्वारा कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ समन्वित अभियान में भारतीय नौसेना ने लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ (3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन) ले जा रहे एक संदिग्ध ढो को पकड़ा। हाल के दिनों में मात्रा में नशीले पदार्थों की यह सबसे बड़ी जब्ती है। एक्स पर एक पोस्ट में।पोस्ट में कहा गया, निगरानी मिशन पर P8I LRMR aircraft के इनपुट और @narcoticsbureau, #IndianNavy’s Mission से पुष्टि के आधार पर, भारतीय नौसेना के मिशन तैनात युद्धपोत को संदिग्ध ढो को सफलतापूर्वक रोकने और पकड़ने के लिए आदेशित किया गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भारतीय नौसेना की समन्वित प्रतिक्रिया भारत के समुद्री पड़ोस में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उनके दृढ़ रुख को दर्शाती है।

2 thoughts on “भारतीय नौसेना ने गुजरात तट के पास समुद्र के बीच नाव से चरस, मेथ, मॉर्फिन सहित 3,300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *