कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आमने सामने !



अमेठी – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को न्याय यात्रा के साथ अमेठी पहुंचे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत को लेकर कांग्रेस की ओर से भव्य तैयारी की गई है। राहुल गांधी के दर्जन भर स्थानों पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी अमेठी और गौरीगंज कस्बे में पदयात्रा करेंगे। राहुल गांधी के गांधी नगर के पास एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी राहुल गांधी की यात्रा में अमेठी में शामिल हो रहे हैं। दूसरी तरफ, भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अमेठी पहुंच गई है। उनके भी जनसंपर्क कार्यक्रम भाग लेने की योजना है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच बीजेपी ने भी अपनी रणनीति तैयार की

जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रदीप सिंघल ने कहा कि राहुल गांधी दोपहर बाद 2-00 बजे प्रतापगढ़ के रास्ते अमेठी की सीमा पर स्थित कोहरा गांव में प्रवेश करेंगे। पुलिस लाइन, ककवा ओवरब्रिज, चौक मस्जिद अमेठी, सगरा तिराहा, देवी पाटन मंदिर, बारामासी, टिकरिया, महिला थाना मोड़, स्टेट बैंक गौरीगंज में उनके स्वागत की तैयारी की गई है। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद जिस प्रकार से स्मृति ईरानी ने राहुल को घेरा। ठीक उसी रणनीति पर वे काम करती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *