जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, 3 दिन उपवास के बाद देह त्यागी

जैन मुनि विद्यासागर तीन दिन के उपवास पर थे और मौन धारण किए हुए थे, इसके बाद उन्होंने देह को त्याग दिया

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में जैन मुनि विद्यासागर ने शनिवार की देर रात को देह त्याग दिया।बताया गया है कि जैन मुनि विद्यासागर तीन दिन के उपवास पर थे और मौन धारण किए हुए थे, इसके बाद उन्होंने देह को त्याग दिया। जैन मुनि विद्यासागर के निधन का समाचार मिलते ही जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ पहुंचने लगे हैं।

देश भर से आचार्य श्री के शिष्य चंद्रगिरि पहुंच रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए राजनांदगांव पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है। मुनि श्री संभव सागर जी महाराज, समता सागर, महासागर जी महाराज, पूज्य सागर जी, निरामय सागर डोंगरगढ़ में ही हैं। जानकारी के मुताबिक़ दोपहर1 बजे अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *