थाना क्राइम ब्रांच
भोपाल:- थानाप्रभारी थाना क्राइम ब्रांचअशोक मरावी व उनकी टीम को थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्र.311/21 धारा 420,406 भादवि के अपराध में तीन साल से फरार इनामी आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की ! फरियादी अजय ब्रम्हे निवासी थाना बसंत कुंज, नई दिल्ली व संजीव कुमार जैन न्यू रेसीडेंसी पालन विहार, गुडगांव (हरियाणा) ने थाना क्राइम ब्रांच में शिकायत की कि मेरे पहचान के निशांत गुप्ता, पिता अवधेश किशोर गुप्ता के द्वारा मेरे साथ बिजनेस करने व संजीव कुमार जैन को कार दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर लगभग 60 लाख रूपये की धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की है ।

शिकायत के आधार पर आरोपी निशांत गुप्ता के विरूध्द थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्र. 311/21 धारा 406 , 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । विवेचना में आरोपी निशांत गुप्ता पिता अवधेश किशोर गुप्ता उम्र- 45 साल निवासी छत्रशाल पब्लिक स्कूल के पीछे शिवनारायण दुबे (ससुर) का मकान छत्रशाल नगर थाना पिपलानी भोपाल हाल पता म.न. 664/12, मरगढ सेक्टर-19, निशांत सिंह का मकान, जिला कैथल (हरियाणा) जो कि तीन साल से फरार था एवं जिसके द्वारा वर्ष 2020 में बिजनेस एवं कार दिलाने के नाम पर फरियादी अजय ब्रम्हे तथा उसके परिचित विकास जैन से अलग-अलग तारीख म ें करीब 60 लाख रुपये धोखाधडी से हड़प कर तथा साथ ही विकास जैन की डस्टर कार बिकवाने के नाम पर कार बेचकर अमानत में खयानत कर एक लाख रुपये भी लेकर फरार हो गया था ।
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं 311/21 धारा 406, 420 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया था । तब से ही आरोपी निशांत गुप्ता फरार चल रहा था जिसका पता नही चल रहा था । अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा निर्देशित किये जाने पर क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर आधुनिक तकनीकि साधनों माध्यम से आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई । आरोपी से इसी प्रकार की अन्य घटनाओं के संबध में पूछताछ की जा रही है ।
इस कार्यवाही में थानाप्रभारी अशोक मरावी, उनि. मोहम्मद इरशाद अंसारी, सउनि साबिर खांन, सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा, प्र.आर. 2921 विश्वजीत भार्गव, आर. 941 ऋषिकेश त्यागी, आर. 3642 शिवप्रताप, म.आर.3394 मनीषा राठौर की भूमिका सराहनिय रही

Very informative ✍
Very nice keep going👍