देश में ठगी का व्यापार कर रहे मोदी – राहुल

10 गारंटियों के जरिए राहुल का PM पर हमला, कहा-BJP सरकार मतलब झूठ-अन्याय की गारंटी

राहुल गांधी ने कहा कि 10 सालों से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं। बीजेपी सरकार मतलब झूठ और अन्याय की गारंटी, देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।

अबू धाबी में ‘मोदी की गारंटी’ वाले संबोधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी जी नई गारंटियों से पहले पुरानी गारंटियों का हिसाब करो। राहुल गांधी ने कहा कि 10 सालों से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं। बीजेपी सरकार मतलब झूठ और अन्याय की गारंटी, देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।

राहुल ने कहा कि मोदी जी नई गारंटियों की बात करते हैं। लेकिन उससे पहले वो पुरानी गारंटियों का तो हिसाब करें। पीएम मोदी के 10 साल अन्याय काल के रहे हैं। उन्होंने देश के लोगों को बस झूठ कहा है. राहुल ने प्वाइंटर्स के जरिए कहा-

• 2 करोड़ नौकरी हर साल की गारंटी – झूठ

• किसान की आय दोगुनी करने की गारंटी – झूठ

• काला धन वापस लाने की गारंटी – झूठ

• महंगाई कम करने की गारंटी – झूठ

• हर खाते में ₹15 लाख की गारंटी – झूठ

• महिला सुरक्षा और सम्मान की गारंटी – झूठ

• 100 स्मार्ट सिटी बनाने की गारंटी – झूठ

• रुपए को मज़बूत करने की गारंटी – झूठ

• चीन को लाल आंख दिखाने की गारंटी – झूठ

• न खाऊंगा, न खाने दूंगा की गारंटी – झूठ

आपको बता दें, PM मोदी ने अबू धाबी में कहा कि भारत 11वें नंबर से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। इसी भरोसे के दम पर मोदी ने एक गारंटी भी दी है। मोदी की गारंटी आप जानते हैं। मोदी ने अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी दी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *