
भोपाल – ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 2024 में अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र के प्रमुख एवं एयरो एजुकेशनल इंस्टिट्यूट द्वारका, दिल्ली के डायरेक्टर डॉ आदिल हकीम खान का चयन शिक्षा रत्न सम्मान-2024 हेतु किया गया है।
ग्लोकल यूनिवर्सिटी, सहारनपुर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार मिश्रा द्वारा एक इ- मेल पत्र भेज कर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण हेतु ‘शिक्षा रत्न सम्मान-2024’ हेतु चयनित होने की सूचना दी गई है। सम्मान समारोह 14 जुलाई 2024 को ग्लोकल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ खान ने डॉ पंकज मिश्रा जी वाईस चांसलर ग्लोकल यूनिवर्सिटी को धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया और साथ ही कहा की शिक्षा शुरू से सीखना और सिखाने का माध्यम मात्र रहा है बदलते समय के साथ और सूचना क्रांति के साथ टेक्नोलॉजी के कारण शिक्षा में परिवर्तन आया है परन्तु शिक्षा आज भी शिक्षा है बस तकनीक का बदलाव भर आया है। जिससे शिक्षा के रूप में बदलाव देखा जा रहा है आज व्यावसायिक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा ने क्रांतीकारी बदलाव पैदा कर दिए गए है। रविवार 14 जुलाई, 2024 को ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि योगगुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण होंगे। अन्य सम्मानित अतिथियों में पद्मश्री चौधरी सेठपाल सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा (विशेष सचिव, उच्च शिक्षा, उ.प्र.) एवं पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना आदि की प्रेरक गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर डॉ खान ने एयरो एजुकेशनल इंस्टिट्यूट द्वारका दिल्ली के चेयरमैन श्री राहुल सोनी, एवं समस्त एयरो एजुकेशनल इंस्टिट्यूट द्वारका दिल्ली आदि का भी आभार माना है ।
