सेंट फ्रांसिस चर्च से लेकर संटर पॉंइट तक वाहनों और सब्जी और फल वालों के कब्जे से वाहन चालक और राहगीर परेशान !

भोपाल:- पुराने शहर में कई सड़के ऐसी हैं जहां स्थाई पार्किग होती हैं इन पार्किगं के बीच कंडम वाहनों की स्थायी कतारें भी देखी जा सकती हैं इन तस्वीरों में सेंट फ्रांसिस चर्च से लेकर संेटर पॉंइंट तक वाहनों और सब्जी और फल वालों द्वारा कब्जा कर व्यवासायिक गतिविधिया संचालित की जा रही हैं इनकी लंबी कतारें निगम के अफसरों के अनदेखी और नेताओं की सरपरस्ती के चलते फैलते अतिक्रमण की दास्तां कहती नजर आ जाती हैं।

गौर तलब है कि जहांगीराबाद से लेकर सेंटर पांईट की सड़के ंकाफी व्यस्त रहती है और इन सडकों पर कई स्कूलों के होने के चलते सुबह और दोपहर में इन सडकों बडी संख्या मेे स्कूल बसों और वाहनों की आवाजाही के चलते यहां सडकों पर रोजाना जाम लग जाता है जिसके चलते स्कूली बच्चों के साथ साथ वाहन चालकों के साथ हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है !

निगम के अफसरों की अनदेखी के चलते यह मार्ग सब्जी और फल विक्रताओं के अतिक्रमण का भी शिकार होती जा रही है आमला सोशल सर्विस सेंटर के सामने सडक पर खडे सब्जी और फल विक्रताओं ने लगभग कब्जा ही जमा लिया है जिसके चलते सडको पर सडी सब्जियां फैल जाती है और जानवार उन्हे खाने के लिये सडकों पर अपना डेरा जमा लेते हैं यह भी एक आमजन के लिये परेशानी का सबब बनता जा रहा है एवं इस मार्ग पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था ना होने के कारण सब्जी और फल विक्रेता स्कूल और चर्च एवं आमला सोशल सर्विस सेंटर की दीवारों पर पेशाब करते है जिससे रास्ते आती जाती महिलाऔ और लडकियों को शर्मिंदगी का सामना करना पडता है ! चारों और फैली बदबु रहवासियों और निकलने वाले लोगों का सांस लेना भी दूभर करता है ! इन सभी कारणों को देखकर भी कोई कार्यवाही न होना नगर निगम और अतिक्रमण दस्तों की लापरवाही और भ्रस्टाचार की अवधारणा की पुष्टि करता नजर आता है

यहां के रहवासियों माने तो उनके द्वारा पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारायों और नेताओ से शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन इसका कोई हल आज तक निकलता दिखाई नही दे रहा हैअभी यहां सडको के किनारें किये जा रहै अतिक्रमण पर शासन ने यदि ध्यान नही दिया तो आने वाले दिनों मे यह एक नासूर बन जायेगा !

Great news
ज्वलंत मुद्दा बेहतर ख़बर
अंधा कानून