केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह और राज्यसभा सांसद श्री नड्डा से भी हुई सौजन्य भेंट !
भोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आज सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार के विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से भी सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री शाह को स्वामित्व योजना और सीएम किसान योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमूल इंडिया द्वारा उज्जैन में लगाए जा रहे दुग्ध प्रसंकरण संयंत्र के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में ही राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से भी सौजन्य भेंट और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन लोकसभा चुनाव की घोषणा से कराने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सिंचाई क्षमता में वृद्धि के साथ बिजली उत्पादन भी होगा। औद्योगिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
