अवैध मादक पदार्थ के कारोबार मे लिप्त गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया!
भोपाल:- थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करो की तलाश मे लगाया था । टीम के विश्वसनीय मुखबिर ने थाने पर उपस्थित आकर सूचना दी कि दो लडके एक पल्सर मोटर साइकल को लेकर अपने पास बैग लिये चारवाल चौराहा सब्जी मंडी गोविन्दपुरा के पास खडे है जिसमें एक लडका काले रंग की शर्ट तथा क्रीम कलर की पेट जिसकी उम्र लगभग 30 साल होगी दुबला पतला है जो अपने पास विमल गुटखा का थैला रखे उसी में मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा दूसरा लडका जो क्रीम कलर की शर्ट तथा काले रंग का लोबर पहने है जिसकी उम्र लगभग 20 साल होगी दुबला पतला लडका पिठ्ठू बैग टांगे है जिसमें मादक पदार्थ गांजा रखा है,
उक्त सूचना विश्वसनीय होने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर स्टाफ के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान चारवाल चौराहा सब्जी मंडी गोविन्दपुरा भोपाल पहुचे जहाँ पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो लडके पल्सर मोटर साइकल के पास जिसमें एक लडके के पीठे पर पिठ्ठू बैग तथा दूसरे के पास हाथ में विमल गुटखा का थैला लिये खडे दिखे जिन्हे स्टाफ व गवाहन की मदद से घेराबंदी कर पकडा पूछताछ करने पर आरोपियोे ने अपना-अपना नाम- 1.चन्द्रेश लोधी पिता रामसिंह लोधी उम्र 36 साल निवासी लोधी किराना स्टोर आदमपुर छावनी थाना बिलखिरिया भोपाल रितिक सिल्पकार पिता घासीराम उम्र 21 साल निवासी प्रधान मंत्री आवास मल्टी नंबर 605 कोक्ता वायपास बिलखिरिया भोपाल स्थाई वार्ड नंबर 2 रायपुरा स्कूल के पास किले अंदर चोपडा थाना कोतवाली विदिशा बताया
दोनो आरोपियो के बेग की तलाशी लेने पर उसमेें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया एवं संदेही के द्वारा भी उक्त पदार्थ गांजा होना बताया,जिसके संबध में पूछताछ की तो दोनो आरोपी ने स्वंय का होना बताया ।
दोनो आरोपीगण से कुल 15 किलो 800 ग्राम गाँजा व एक मोटरसाइकिल जप्त कि गई जिसकी कुल किमत 32,500 रु हैं। आरोपीगण का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
कार्यवाही में भोपाल क्राईम ब्रांच के थानाप्रभारी अशोक मरावी, उनि राज किशोर मिश्रा ,सउनि अनिल कुमार तिवारी, आर.1860 सतीश विश्वकर्मा, महिला प्रआर 3014 संतोष तनवे,आर.3715 राहुल ठाकुर,आर.1117 हेमेन्द्र मित्तल,आर.3642 शिवप्रताप,म.आर.3394 मनीषा राठौर की भूमिका सराहनिय रही !

Great work 👍