प्रेम प्रसंग के चलते बेटे ने की मां के ही दुपट्टे से गला दबाकर मां की हत्या मां के ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या

भोपाल:- कमला नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शबरी नगर मे मृतिका नंदा मोरे का मृत्यु हो गई है कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई ! तस्दीक के दौरान मृतिका के चेहरे गले मे चोटे होने तथा होठ कटा हुआ होने से मृत्यु संदिग्ध होने से तत्काल मर्ग क्रमांक 09/2024 धारा 174 जाफो का कायम कर मृतिका के शव को पीएम हेतु भेजा गया घटना के संबंध मे तत्काल वरि. अधिकारियो को सूचित करने पर एसीपी टीटी नगर श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे मृत्यु संदिग्ध होने से टीम गठित कर जांच हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कमला नगर उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका की मृत्यु गला दबाने से होना बताया गया है विवेचना में आस पडोस मे रहने वालो एवं घर के सदस्यो व रिश्तेदारो से पूछताछ कि गई जिसमें रौनक मौरे पर संदेह व्यक्त किया। इस आधार पर मृतिका के बेटे रौनक से पूछताछ की जिसने प्रारंभ में पुलिस को घटना के संबंध में गुमराह किया परन्तु कथनों की तस्दीक व हिकमत अमली से पूछताछ पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि मै एक लडकी से एक तरफा प्यार करता हूं व उससे शादी कर घर लाना चाहता था । लेकिन मेरी माँ को यह पसंद नहीं था ।
दिनांक 14/02/22023 को रात करीबन 12/00 बजे के बाद मैंने अपनी माँ से उस लडकी को घर लाने के लिए कहा तो मेरी माँ ने मना कर दिया जिससे मुझे गुस्सा आया । मैने अपनी माँ को धक्का दे दिया जिससे मेरी माँ बेड के किनारे से टकरा गई व उसका होंठ कट गया, तब मेरी माँ ने मुझे थप्पड मार दिया जिससे मुझे और गुस्सा आ गया तो मैने पास ही पडे दुपट्टे से अपनी माँ का गला घौंटकर माँ की हत्या कर दी।

कार्यावाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा , उपनिरीक्षक अफसार खान , उपनिरीक्षक गौरव पाण्डेय , सउनि मो. सादिक , सउनि शेषराम सहारे , प्रआर 1867 रामस्वरूप, प्रआर 947 मुकेश सिंह , प्रआर 1621 दिनेश सिंह , प्रआर 1651 छत्रपाल सिंह , प्रआर 996 मिलन , महिला प्रआर 3029 सुनंदा, आर. 1241 कमलेश , आर .3593 कमलेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *