नेतृत्व पर जनता का विश्वास, सरकार की योजनाएं, संगठन तंत्र हमारी ताकतः श्री विष्णुदत्त शर्मा
बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया मार्गदर्शन !

भोपाल – आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को देखते हुऐ में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी एवं मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक का आयोजन किया जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को 370 सीटें जिताने के लिए प्रधानमंत्री जी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आव्हान के मददनजर इस 370 के आंकड़े से जुड़े भावनात्मक संदेश को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना है और हर कार्यकर्ता को इससे जोड़ना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार करें और परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ उसे जमीन पर उतारने में जुट जाएं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के दौरान कही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुरुवार को आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक को संबोधित किया!

प्रदेश का वातावरण सकारात्मक, मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करेंः डॉ. मोहन यादव
बैठक में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस चुनाव से हमारे विजय अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व एवं डबल इंजन सरकार के कार्यों से प्रदेश का वातावरण हमारे पक्ष में है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता उपलब्ध समय का उपयोग मत प्रतिशत बढ़ाने में करें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी समय में प्रधानमंत्री जी ’विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रदेश के 163 विधानसभा क्षेत्रों में हमारे विधायक हैं, और जहां विधायक नहीं हैं, वहां क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें।
25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी मध्यप्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम भी है। डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह कार्यक्रम नमो एप और संगठन एप पर अधिक से अधिक अपलोड हो। इसके साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना है कि पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन जैसे जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनमें सभी की सक्रियता से सहभागिता हो। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास के नए आयाम गढ़े गए हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत विकास के हर क्षेत्र में और लंबी छलांग लगाएगा। इस बार प्रदेश की जनता सभी 29 की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देगी। सभी सीटें हम जीतकर इतिहास दर्ज करेंगे।

नेतृत्व पर जनता का विश्वास, सरकार की योजनाएं, संगठन तंत्र हमारी ताकतः श्री विष्णुदत्त शर्मा
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2023 के चुनाव में हमें जो प्रचंड जीत मिली है, उसका श्रेय हमारी टीम और कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रधानमंत्री जी ने भी इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की टीम भावना को दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में माहौल पार्टी के पक्ष में है और कार्यकर्ता आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। सभी मोर्चों ने भी बहुत अच्छा काम किया है। जो परिश्रम हमने विधानसभा चुनाव के समय किया था, उससे अधिक परिश्रम लोकसभा चुनाव से पहले करना है। जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है-लोकसभा चुनाव बूथों पर लड़ा जाएगा, हमें हर आने वाले कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाना है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने झाबुआ की सभा में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जो जड़ी-बूटी दी थी, उसे हमें हर बूथ तक ले जाना है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में जो काम हुए हैं, उनसे लोगों का जीवन बदला है। दूसरी तरफ कांग्रेस जैसे दल आज भी भगवान श्रीराम का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में अन्य दलों के लोग और आमजन पार्टी से जुड़ने के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इस प्रेरणा का लाभ लेते हुए हमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करना है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास, हमारी सरकारों की योजनाएं तथा हमारा संगठन तंत्र हमारी ताकत है। इन्हीं को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जमीन पर उतरेंगे और प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगे तथा पार्टी के वोट शेयर को भी बढ़ाएंगे।
