पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भी दाखिल किया !

गहलोत, डोटासरा समेत कई विधायक बने प्रस्तावक !
सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मौजूद रहे, इसके अलावा राजस्थन के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा समेत कई विधायक प्रस्तावक रहे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थन के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा समेत कई विधायक प्रस्तावक रहे।

आपको बता दें, कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। वहीं बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *