पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने वाले आरोपी को महज चंद घण्टों में किया गिरफ्तार

थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस

भोपाल:- थाना शाहजॅानाबाद पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर नीलकंठ कालोनी ईदगाह हिल्स भोपाल में सोनू सूर्यवंशी नामक व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से जान लेवा हमला किया गया सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस टीम पहुँची जहाँ पर सोनू सूर्यवंशी घायल अवस्था में मिला जिसे तत्काल उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर दौराने ईलाज घायल सोनू सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी शाहजहाँनाबाद भोपाल की मृत्यु हो गई । जिस पर से थाना हाजा पर मर्ग क्रं. 09/24 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जाँच में लिया गया । मर्ग जाँच में आये साक्ष्यो ,शव परीक्षण रिपोर्ट व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मर्ग जाँच पर से अपराध धारा 91/24 धारा 302 भादवि आरोपी सोनू आठिया के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की अग्रिम विवेचना हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल के आदेश से परिवीक्षाधीन भापुसे थाना प्रभारी थाना टीलाजमालपुरा श्री सर्वप्रिय सिन्हा दिये जाने से अग्रिम विवेचना कार्यवाही की गई ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशों पर पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री रियाज इकबाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमति शालिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में श्री निहित उपाध्याय सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहाँनाबाद नगरीय पुलिस भोपाल के मार्गदर्शन में परिवीक्षाधीन भापुसे थाना प्रभारी थाना टीलाजमालपुरा श्री सर्वप्रिय सिन्हा व उप निरीक्षक पवन सेन के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना कारित करने वाले आरोपी सोनू आठिया पिता स्वं. हल्ले आठिया उम्र 19 साल निवासी बारादरी कमल आटा चक्की के पास रेजीमेंट रोड़ थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल घटना कारित करने के 08 घण्टे के अंदर ही दिनांक 29.02.2024 को रात्रि 22.00 बजे गिरफ्तार कर मेमोरेंडम के आधार पर जप्तियाँ की गई बाद दिनांक 01.03.2024 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । जो आरोपी वर्तमान में जेआर पर है।

इस सफल कार्यवाही में परिवीक्षाधीन भापुसे थाना प्रभारी थाना टीलाजमालपुरा श्री सर्वप्रिय सिन्हा, निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान , उप निरीक्षक पवन सेन, उनि.सर्वेश सिंह ,सउनि. इशाक खान,सउनि. अनंत पाण्डेय ,प्रआर.2496 रामबक्स , आर,3336 पुष्पेन्द्र जादौन, आर.535 दीपक पाण्डेय, आर.3978 सुनील भाँवर, आर.4719 मुकेश तिवारी का सराहनिय योगदान रहा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *