थाना जहाँगीरावाद के निगरानी बदमाश नासिर एवं अन्य दो साथियों को ऐशबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार !

भोपाल:- फरियादी शफीक खान निवासी ऐशबाग भोपाल नें थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मै खाना खाकर अपने घर पर लेटा था कि रात करीबन 09.15 बजे मेरे साले की बीवी ने दरवाजा खटखटाया और मुझे बाहर बुलाया और बोली कि नासिर, आमिर व नवेद तीनो तुम्हारे भाई मंसूर को मारने की लिए खडे होकर गाली गुफ्तार कर रहे है तो मै जैसे ही बाहर आया तो नासिर बोला कि यह मंसूर का ही भाई है जिसने मेरी बहन को भगा कर शादी की है और तीनो मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा गालियां सुनने में बहुत बुरी लग रही थी मैने गालियां देने से मना किया तो नासिर, आमिर व नवेद मेरे साथ हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे व मुझे नीचे गिरा दिया तभी नासिर ने अपने पास रखी छुरी निकालकर मेरे दाहिने हाथ की कोहनी के ऊपर मारा जिससे खून निकलने लगा था यदि मै अपना बचाव नही करता तो मुझे बहुत अधिक चोट आ जाती और मेरी जान भी जा सकती थी ।

घटना मेरी पत्नि व आस पास के लोगो ने देखी सुनी है व बीच बचाव किया है तीनो जाते जाते मुझसे बोल रहे थे कि आज तो बच गया दोबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे । रिपोर्ट पर अपराध क्र. 83/2024 धारा 294,323,324,308,506,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्रीमान मलकीत सिंह जी  एंव सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुनील श्रीवास्तव जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री आशीष सप्रे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की धर पकड हेतु लगाई गई ! पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी नासिर पिता हन्नू उर्फ हनीफ उम्र 29 साल नि. म.नं. 09 फिल्टर पम्प के पास बरखेड़ी भोपाल, 2 आमिर पिता नफीस उम्र 30 साल नि. म.नं. 120 सेठी नगर अशोका गार्डन भोपाल 3. रईस खान उर्फ नवेद पिता स्व. नजीर खान उम्र 35 साल नि. 120 अहीरपुरा जहांगीराबाद भोपाल पूर्व से आपराधिक प्रवृति के है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचनें के लिये घटना दिनांक से ही बार-बार अपना पता ठीकाना बदल रहे थे जिसे आज दिनांक 24.02.24 को मुखविर की सूचना बडी मेहनत व कडी मशक्कत कर पुल पातरा ऐशवाग भोपाल से गिरफ्तार किया जाकर न्यायायलय पेश किया गया है।
           आरोपी नासिर थाना जहाँगीरावाद भोपाल का गुण्डा बदमाश है  जिसके विरुद्ध  भोपाल शहर के विभिन्न थानों में मारपीट अडीबाजी, आवकारी एक्ट एंव अवैध हथियार रखनें संबंधी कुल 16 अपराध पंजीबद्ध है एंव आरोपी आमिर भी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है इसके विरुद्ध थाना अशोका गार्डन, ऐशवाग  भोपाल में सट्टा ,मारपीट , हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है ।

धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक आशीष सप्रे , सउनि सतीष यादव प्र.आर.2722 शेख अनीस ,प्रआर 1036 अमित करदाते ,प्र.आर.2790 राजीव रघुवंशी , आर 745 जाहिर खान, आर.1508 नरेन्द्र लक्षाकार की सराहनीय भूमिका रही की सराहनीय भूमिका रही ।

4 thoughts on “थाना जहाँगीरावाद के निगरानी बदमाश नासिर एवं अन्य दो साथियों को ऐशबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *