थाना सायबर क्राईम –
भोपाल:- सहायक पुलिस आयुक्त सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार। उक्त आरोपीगण अपने को मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताकर मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम से ट्रांसफर करने औऱ रूकवाने का झांसा देकर रूपये ऐंठने वाले दो आरोपियो को अपराध क्र. 35/24 धारा दृ 419,420 भादवि के अंर्तगत् सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने निवाडी (म.प्र.) से गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजने में सफलता प्राप्त की है
थाना सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल में फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आवेदक को मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्रांसफऱ होने का बताकर ट्रांसफऱ रूकवाने के नाम पर आवेदक के साथ राशि कुल 2,50,000/-रू की धोखाधडी की गई है। आवेदन जांच पर आए तथ्यो के आधार पर थाना क्राईम ब्रांच मे अप.क्र. 35/24 धारा 419,420 भादवि का कायम किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुऐ प्रकरण पर सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम से ट्रांसफऱ कराने व रूकवाने का झांसा देकर ठगी करने बाले दो आरोपीगण सौरभ बिलगैया पिता रामकुमार बिलगैया उम्र 32 साल पता नि. ग्राम कोयली थाना जेरोन तह. पृथवीपुर जिला निवाडी (म.प्र.) व्हाट्सएप मे मध्यप्रदेश शासन का लोगो का प्रयोग कर अपने आप को मुख्यमंत्री कार्यालय मे ओएसडी बताकर ट्रांसफऱ करने एवं रूकवाने के नाम पर झांसे मे लेकर ठगी करना तथा हरबल कुशवाहा पिता मथुरा प्रसाद कुशाहा उम्र 23 साल पता नि. ग्राम कोयली थाना जेरोन तह. पृथवीपुर जिला निवाडी (म.प्र.) ठगी के राशि मनी ट्रांसफऱ करने बालो के खाते मे बहाना बनाकर डलवाना औऱ निकालना। को निवाडी (म.प्र.) से गिरफ्तार किया गया जिससे अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाईव फोन , 02 सिमकार्ड को जप्त किया गया।
आरोपीयो द्वारा सरकारी कर्मचारियो के मोबाईल नम्वर गूगल से प्राप्त कर अपने आपको मुख्यमंत्री कार्यालय से माननीय मुख्यमंत्री जी का ओएसडी बताकर सरकारी कर्मचारी को ट्रांसफऱ होने का बताकर व उनको शासन द्वारा जारी की गई ट्रांसफऱ लिस्ट भेजकर, उनका ट्रांसफऱ रूकवाने का झांसा देकर उनसे अलग-अलग बहाने से, अलग-अलग किस्तो मे करते है ठगी। फ्रॉड का पैसा लेने के लिए आरोपी गांव के आसपास मनी ट्रांसफऱ बालो के खाते मे डलवाते है फ्रॉड राशि।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उनि देवेद्र साहू ,सउनि चिन्ना राव, प्र.आर. 7008 तेजराम सेन, प्र.आर.3418 आदित्य साहू, प्र.आर. मयंद चौहान, प्र.आर. नईम खान ,आर.2175 यतिन चौरे ,आर.2411 धीरेंद्र यादव, आर. आशीष मिश्रा, आर. उदित , आर.राहुल कुमार,आरक्षक हरीश,आर. लवकुश ,आर. अभिषेक चौधरी थाना क्राईम ब्रांच भोपाल की भूमिका सराहनिय रही!
नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।

😱🤌
Good job
Nice general news