सरकार ने नेशनल अवॉर्ड में किए कई बदलाव: पैसा भी बढ़ाया
दिल्ली – अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और दिवंगत अभिनेत्री नरगिस दत्त के नाम पर नहीं दिए जाएँगे। इसका ऐलान मंगलवार (13 फरवरी 2024) को किया गया। ऐसा 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए बनाए गए नियमों के अंतर्गत किया जा रहा है। वहीं, कई पुरस्कारों को एकीकृत किया गया है। इसके साथ ही उसमें दी जाने वाली राशि भी बढ़ाई गई है। निदेशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार’ का नाम बदल दिया गया है, इन्हें अब क्रमश: ‘निदेशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म’ और ‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ के नाम से जाना जाएगा. यह बदलाव फिल्म पुरस्कारों के युक्तिकरण के लिए गठित समिति की सिफारिश पर किए गए हैं.

बदलाव इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के नियम-कानून भी बदले हैं। इसके अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि भी बढ़ाई गई है। यह सभी बदलाव एक समिति द्वारा किए गए हैं, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड महामारी के दौरान बनाया था।देश के सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार माना जाने वाले दादा साहब फाल्के के अंतर्गत फिल्म कलाकार को दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख कर दिया गया है। इसके अलावा, सभी वर्ग में दिए जाने वाले स्वर्ण कमल पुरस्कार और रजत कमल पुरस्कार की राशि को क्रमशः ₹3 लाख और ₹2 लाख कर दिया गया है।
