आनलाइन स्कूटी बेचने के नाम पर 70,500/-रूपये की धोखाधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल:- सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा ऑनलाइन गाडी बेचने के नाम पर 70,500/-रूपये की धोखाधडी करने वाले मुख्य आरोपी सहित 02 आरोपीगणो को भोपाल से गिरफ्तार किया !
फरियादी शैलेष जैन भोपाल के द्वारा सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया था कि फरियादी के द्वारा एक्टिवा गडी खरीदने के के लिये ऑनलाइ गूगल पर सर्च किया एवं परिचितो को भी बताया तब दिनांक 27.08.2022 को मोबाइल नंबर 7489350573 से फोन आया और बोला कि मेरे परिचित इन्दौर शिफ्ट हो रहे है और वह अपनी एक्टिवा गाडी बेच रहे है। उसके बाद उसने वाट्सअप पर एक्टिवा की फोटो भेजी और गाडी लगभग 72000/-रूपये की बतायी। उसके बाद फरियादी के द्वारा क्यूआर कोड पर 06 बार में कुल 70500/-रूपये ऑनलाइन भुगतान किया गया। पैसे लेेने के बाद आरोपी के द्वारा गाडी देने से मना कर दिया और मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इस प्रकार फरियादी के साथ 70,500/-रूपये की धोखाधडी की गई। शिकायत आवेदन में आये तथ्यों एवं प्राप्त तकनीकि जानकारी के आधार पर अपराध क्रमांक 148/2022 धारा 420 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।


सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात तकनीकि एनालीसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अपराध कारित करने में उपयोग किये गये कॉलिंग मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता के वास्तविक उपयोगकर्ताओं की जानकारी प्राप्त की गई। जो बार-बार अपनी लोकेशन परिवर्तित कर रहे थे। तकनीकि जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी अमित गॉधी सहित 02 आरोपीगणों को भोपाल से गिरफ्तार किया गया एवं अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन एवं 02 सिम कार्ड को जप्त किया गया है।
आरोपियों द्वारा ऑनलाइन गूगल सर्च के माध्यम से गाडी खरीदने वाले लोगो के बारे में जानकारी प्राप्त कर मोबाइल नंबर प्राप्त करता है और खरीदार की आवश्यकता के अनुसार गाडी बेचने की बात करता है। जब गाडी की डील फायनल हो जाती है, तब गाडी देने के पूर्व संपूर्ण राशि ऑनलाइन देने की बात करता है। पैसे लने के बाद लोगो को गाडी देने से मना कर देता है एवं मोबाइल नंबर बंद कर लेता है। खाते में पैसा आने के बाद तुरन्त खाते से नगद निकाल लेते है। आरोपी अमित गॉधी पूर्व में सायबर संबंधी अपराध में सायबर जोन ग्वालियर में गिरफ्तार हो कर चुका है।

इस कार्यवाही में सराहनिय योगदान उनि रमन शर्मा, सउनि पी. चिन्नाराव, प्र.आर. 7008 तेजराम सेन, आर. 1344 हरीश पटेल, आर. 4021 प्रताप सिंह, आर. 919 सुमित समद, म.आर. 3657 पूजा सिंह का रहा!

One thought on “आनलाइन स्कूटी बेचने के नाम पर 70,500/-रूपये की धोखाधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *