अशोका गार्डन पुलिस चोरी गयी इनोवा कीमत 18,00,000/ सहित दो आरोपीयों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार !

भोपाल:- थाना अशोका गार्डन थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार पाठक द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के चलते चोरी गयी इनोवा कार जिसकी किमत 18,00,000/ रुपये (अठारह लाख रुपये) सहित आरोपियों को 24 घंटे अंदर किया गिरफ्तार कर लिया गया !
थाना अशोकागार्डन में मसीउल्ला ने रिर्पोट दर्ज करवाई की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डच्19 ठठ 0087 चोरी हो गई है पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुऐ चोरी गई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डच्19 ठठ 0087 को मुखबिर तंत्र विकसित करते हुये मुखबिर की सूचना पर एवं सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से जानकारी प्राप्त हुई की आरोपीगण चोरी गये वाहन को लेकर अब्दुल्लागंज रोड़ से जबलपुर की तरफ भाग रहे थे। तब टीम द्वारा रास्ते में पड़ने वाले थानो को एवं तत्काल कंट्रोल रुम नरसिंहपुर को सूचना दी गई और गाड़ी का पीछा किया। आरोपीगणों को पुलिस थाना मुंगवानी जिला नरसिंहपुर के साथ संयुक्त रुप से घेराबंदी कर मुंगवानी जिला नरसिंहपुर के पास पकड़कर आरोपीगणों को मय चोरी गये वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

चोरी के आरोपी को पडकने मे थाना अशोका गार्डन भोपाल के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार पाठक, उनि विजय भामरे, उप निरीक्षक शत्रुघन पटले, सउनि हरवीर सिंह, प्र.आर राजकुमार यादव, प्र.आर. 1784 मेघ खत्री , आर. 1961 राहुल राणा, आर 1020 महेन्द्र जाट, आर. 189 अविनाश, आर. 2174 सतेन्द्र सिह एवं पुलिस थाना मुंगवानी जिला नरसिंहपुर से उनि मुकेश बिसेन थाना प्रभारी मुंगवानी, प्र.आर 315 कीरत, आर. 499 नीरज, आर. 223 लोकमन, आर. 387 सुरेन्द्र तथा डायल 100 के पायलट ब्रजेश सिंह की महतपूर्ण भूमिका रही ।

One thought on “अशोका गार्डन पुलिस चोरी गयी इनोवा कीमत 18,00,000/ सहित दो आरोपीयों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *