भोपाल:- थाना प्रभारी श्री आर.एल. भारती के द्वारा थाना अवधपुरी मे नाबालिग बालिकाओ के घटित अपहरण के मामलो मे पतारसी की कड़ी मे नाबालिग अपहत बालिका को दस्तयाब कर प्रकरण का खुलासा किया गया ।
फरियादिया द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कि उसकी बेटी उम्र 12 साल की घर से बिना बताये अचानक कही लापता हो गयी है । जिसकी सूचना पर थाना अवधपुरी मे गुम इंसान पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया तथा प्रथम दृष्टया गुमशुदा बालिका उम्र 12 वर्ष की नाबालिग होने से अज्ञात आरोपी व्दारा बहला फुसलाकर ले जाने के अंदेशा पर अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना अपहृत बालिका की पतारसी हेतु फरियादिया के बताये गये स्थानो तथा उसके लड़के के बताये स्थानो तथा इण्डस प्रज्ञा कालोनी , सौम्या स्टेट आदि के अलावा थाना क्षेत्र मे अपहृता की तलाश किया गया।
मुखबिर की सूचना पर अपहरता की जानकारी ग्राम हसलपुर थाना आमला जिला बैतुल का होना ज्ञात होने से वहॉ एक टीम को रवाना किया गया था जहां पर अपहता मिली जिसकी दस्तयाबी मौके पर ही की गई । प्रकरण के आरोपी सागर भलावी के विरुध्द के आये साक्ष्य अनुसार उसे अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 363,366 (क) भादवि 11/12 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है । जिसे माननीय न्यायालय में कल दिनांक 15.02.2024 को पेश किया जायेगा ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक पुलिस आयुक्त श्री दीपक नायक नगरीय पुलिस गोविन्दपुरा संभाग भोपाल थाना प्रभारी अवधपुरी निरी.आर.एल.भारती , उनि संजय कुमार , सउनि साहेबलाल कुमरे, सउनि उर्मिला यादव ,प्र.आऱ. 540 आशीष भार्गव , आर 3633 सतीश गुर्जर , म.आर 3757 बेबी साकरे की भूमिका सराहनिय रही!

good job